लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एचआरटीसी और निजी बस में जोरदार भिड़ंत…

SAPNA THAKUR | 4 नवंबर 2021 at 1:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

पुलिस थाना क्षेत्र गगरेट के तहत दौलतपुर कस्बे के बस अड्डे पर दो बसों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। आज सुबह पेश आए इस हादसे में एचआरटीसी सहित निजी बस का शीशा चकनाचूर हो गया है। हालांकि गनीमत यह रही कि दोनों बसों में कोई भी सवारी मौजूद नहीं थी।

तो वहीं दूसरी तरफ सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार निजी बस पहले से ही बस अड्डे में खड़ी थी और एचआरटीसी की ये बस दीपावली पर विशेष रूट पर आई हुई थी और अपने रूट से सवारियां खाली कर बस अड्डे पर खड़ी हुई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान बस अड्डे में हल्की सी ढलान होने के कारण मौके पर बस की ब्रेक ने काम नहीं किया और एचआरटीसी की बस सामने खड़ी चौधरी बस से टकरा गई। हादसे के वक्त दोनों बसों में कोई सवारी मौजूद नहीं थी जिससे जानी नुकसान नहीं हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]