लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी विद्युत चालित बसें

PRIYANKA THAKUR | 2 अक्तूबर 2022 at 12:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / धर्मशाला

उद्योग, श्रम रोजगार कल्याण एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने धर्मशाला के धौलाधार होटल में एचआरटीसी की निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि हिमाचल में एचआरटीसी के बेड़े में इलेक्ट्रिकल बसें शामिल की जाएंगी ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के बेड़े में 206 बसें पहले और अब 350 नई बसें शामिल की गई हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर एचआरटीसी की बसें लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की एचआरटीसी की बसों में सेफगार्ड ट्रैकिंग सिस्टम भी स्थापित किया गया है जिसकी पूरे देश भर में सराहना की गई है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी में करूणामूलक नौकरियां प्रदान करने तथा पीस मील वर्कर्स को अनुबंध पर लाने की दिशा में भी सार्थक कदम उठाए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके साथ चालक तथा परिचालक के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों को तीन महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध करवाने का निर्णय भी लिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]