Loading...

एचआरटीसी बसें न होने से परेशान हुए यात्री, 150 से ज्यादा रूट प्रभावित…

SAPNA THAKUR • 13 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीते रोज एचआरटीसी की बसें ना होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही आज रविवार को भी एचआरटीसी के कई रूट बंद रहे जिसके चलते लोग बेहद परेशान हुए। हालांकि, कल से निगम की बसें वापस लौट आएंगी जिससे लोगों को सहूलियत मिलेगी।

बता दें कि, पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने और उन्हें वापस लाने के लिए एचआरटीसी की बसें प्रयोग में लाई गई थी। जिला में 10 नवंबर को एचआरटीसी की बसें पोलिंग पार्टियों और ईवीएम मशीन को लेकर रवाना हुई थी। जिसके बाद एचआरटीसी की यही बसे शनिवार को पोलिंग पार्टियों को वापस लाने के लिए भेजी गई थी।

ऐसे में दो-तीन दिनों तक लोगों को एचआरटीसी की बसें नहीं मिली जिससे न केवल शिमला शहर बल्कि जिले के अन्य हिस्सों में भी लोगों को दिक्कत हुई। एचआरटीसी शिमला मंडल की 460 बसें पोलिंग पार्टियों को लेने के लिए रवाना हुईं थी जिस कारण 150 से अधिक रूट प्रभावित हुए। अब सोमवार से यह स्थिति सामान्य हो जाएगी।