लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एचआरटीसी बस में सवार दो युवकों से बरामद हुई नशे की खेप, पूछताछ जारी…

PRIYANKA THAKUR | 4 मार्च 2022 at 11:16 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

भुंतर में एसआईयू ने एचआरटीसी बस में सवार दो युवकों से नशे की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान छेरिंग दोरजे और साहिल राणा निवासी रायसन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार भुंतर के बजौरा में एसआईयू ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान टीम एनएच पर आने जाने वाले सभी वाहनों की टीम जांच कर रही थी।

जांच के दौरान टीम ने एक एचआरटीसी बस जो दिल्ली से मनाली की ओर आ रही थी उसे तलाशी के लिए रुकवाया। इस दौरान जब टीम सीट नंबर 36 पर बैठे युवकों की तलाशी ले रही थी तो उनके पास से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसे जब वही तोला तो उसका वजन 16 ग्राम पाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को बस से नीचे उतारा और अपने साथ पुलिस स्टेशन ले आई। दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]