एचआरटीसी सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक नाहन में हुई संपन्न
HNN/ नाहन
जिला मुख्यालय नाहन में आज एचआरटीसी सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक आयोजित हुई। यह बैठक शहर के सनातन धर्म मंदिर में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मोहन सिंह ठाकुर ने की। महासचिव हरशरण शर्मा ने बैठक का संचालन किया। इस बैठक में कुछ अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई।
उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि वह सेवा निवृतों की अनदेखी व उपेक्षा करनी बंद करें। उन्होंने जारी प्रेस बयान में सरकार से मांग करते हुए कहा है कि सेवा निवृतों को वेतन व एरियर का भुगतान समय पर किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से लंबित मेडिकल राशि का भुगतान भी जल्द ही करने की मांग की है।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मेडिकल फिक्सेशन 1000 रुपए प्रति माह किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सेवा निवृतों को पेंशन व अन्य भुगतानों के लिए महीनों-महीनों इंतजार करना पड़ता है जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि इस वृद्धावस्था में पेंशन ही उनका एकमात्र सहारा है। सभी सदस्यों ने सीता राम के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन भी रखा।
