लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एनएच पर पुलिस ने नशे की खेप के साथ धरा चंबा का युवक, पूछताछ जारी

PRIYANKA THAKUR | 28 मार्च 2022 at 12:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर पुलिस ने एक युवक को नशे की खेप के साथ धर दबोचा है। आरोपी युवक की पहचान राहुल कुमार निवासी चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार परवाणू पुलिस ने एनएच पर नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान पुलिस वहां से जा रहे सभी वाहनों की तलाशी ले रही थी। जैसे ही पुलिस ने नाके पर एक कार की तलाशी ली तो उसमें सवार युवक के पास से चरस बरामद हुई। जब उसका वजन किया गया तो वह 1.450 ग्राम पाई गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने हाइवे पर नाके के दौरान एक युवक को चरस की खेप के साथ धर दबोचा है। युवक से पूछताछ जारी है कि वह यह नशे की खेप कहां से लेकर आया था और इसे कहां बेचने जा रहा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]