Loading...

एम्स बिलासपुर में अब कैंसर के मरीजों को मिलेगी यह बड़ी सुविधा…..

Ankita • 31 Oct 2023 • 1 Min Read

मरीजों को अब नहीं करना पड़ेगा पीजीआई चंडीगढ़ का रुख

HNN/ बिलासपुर

एम्स बिलासपुर में अब कैंसर के मरीजों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। बता दें अगले साल मई-अगस्त के बीच में पैट स्कैन से मरीजों की जांच शुरू हो जाएगी। इससे कैंसर के मरीजों को अतिरिक्त सुविधा मिल जाएगी।

एम्स बिलासपुर में सुविधा शुरू होने के बाद लोगों को पीजीआई आने-जाने के खर्च से भी राहत मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार प्रारंभिक चरण में एमआरआई की तुलना में पैट स्कैन से अच्छा परिणाम मिलता है।

शरीर के किस अंग और हिस्से में ट्यूमर की गांठ है, जांच में पता चल जाएगा। बता दें एम्स बिलासपुर में पैट स्कैन की सुविधा कम दरों पर मिलेगी। पीजीआई चंडीगढ़ में पेट स्कैन 8500 रुपये में किया जाता है। अस्पताल प्रबंधन ने मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।