HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस की एसआईयू टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर से भारी मात्रा में चरस की खेप बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्यवाही के तहत बंजार के घनियाड निवासी ध्यान सिंह उर्फ पिंकू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एक तस्कर से दो किलो 522 ग्राम चरस बरामद की है। कहा कि जिला पुलिस की एसआईयू टीम को गुप्त सूत्रों से चरस तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद टीम ने बंजार के देवरी के पास दबिश दी और ध्यान सिंह की तलाशी ली तो उसके कब्जे से उक्त चरस की खेप बरामद हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





