HNN / चंबा
विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को जम्मू कश्मीर की तर्ज पर केंद्र सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने जाने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के समक्ष उठाया जा चुका है।
डॉ. हंसराज ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल्द विधानसभा क्षेत्र में प्रवास पर पधार रहे हैं । उन्होंने विशेष पुलिस अधिकारी कल्याण संघ को आश्वस्त करते हुए कि केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए उनके कल्याण को लेकर अहम फैसला जरूर करेंगे। इनमें विशेष पुलिस अधिकारियों के समायोजन का मामला भी शामिल रहेगा। विधानसभा उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन के दौरान विशेष पुलिस अधिकारियों से अनुशासन रखने की बात भी कहीं ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





