लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ कल, सांस्कृतिक मंच पर सितारों की बहार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 15 फ़रवरी 2026 at 4:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पांच शताब्दी पुराना मंडी नगर अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के लिए पूरी तरह सज चुका है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 16 फरवरी को पड्डल मैदान में महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

मंडी

उप-मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
उपायुक्त एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बताया कि सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ 16 फरवरी को दोपहर 3 बजे पड्डल मैदान में किया जाएगा। शुभारंभ से पूर्व उप-मुख्यमंत्री श्री राज माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रथम जलेब में भाग लेंगे। पारंपरिक जलेब में मंडी जनपद के देवी-देवता और हजारों श्रद्धालु उल्लास के साथ शामिल होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सांस्कृतिक संध्याओं में सजेगा मंच
महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर इस बार कई नामचीन कलाकार प्रस्तुति देंगे। पहली सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम नितिन, नेहा दीक्षित और नाटी किंग कुलदीप शर्मा दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 17 फरवरी को काकू राम ठाकुर और सुनील राणा, 18 फरवरी को माउंट फैशन शो, इन्द्रजीत पॉल और अरविंद राजपूत प्रस्तुति देंगे।

19 फरवरी को ममता भारद्वाज, अरुण-अनुशीला जुगनी और कुमार साहिल मंच संभालेंगे, जबकि 20 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड के साथ गीता भारद्वाज और कुशांत भारद्वाज की प्रस्तुतियां होंगी। 21 फरवरी को अंतिम संध्या में वॉयस ऑफ शिवरात्रि फाइनल, हार्मनी ऑफ पाइंस और इन्द्रजीत सिंह की प्रस्तुति से महोत्सव का समापन होगा।

अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड रहेगा आकर्षण
20 फरवरी को आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड इस बार का मुख्य आकर्षण होगी। इसमें फ्रांस, अमेरिका, नाइजीरिया, तंजानिया, ताजिकिस्तान और श्रीलंका सहित विभिन्न देशों के दल भाग लेंगे। इसके साथ उत्तर भारत, हिमाचल और जिला मंडी के लोक कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

देव संस्कृति और विरासत का संगम
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि यह महोत्सव मंडी की समृद्ध देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों और पर्यटकों से पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रमों में भाग लेकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]