Loading...

एसबीआई फाउंडेशन और सुविधा फाउंडेशन ने शंभूवाला को दी फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट की सौगात

PARUL • 15 Sep 2024 • 1 Min Read

गाँव के लोगों को स्वरोजगार के लिए फाउंडेशन की बड़ी पहल

HNN/नाहन

लोकल फ्रूट ग्रोथ के संवर्धन और स्वरोजगार की दिशा में एसबीआई फाउंडेशन व सुविधा संस्था के द्वारा बड़ी पहल की गई है। शनिवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बंकला पंचायत के शंभूवाला में एसबीआई फाउंडेशन व सुविधा संस्था के द्वारा फ्रूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की गई।इस मौके पर ग्राम प्रधान रजनी देवी, सुविधा स्वयंसेवी संस्था की अध्यक्ष वंदना शर्मा, राधे राधे पल प्रसंस्करण समूह की महिलाएं और शंभू वाला व बन कला गांव की महिलाएँ मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

वंदना शर्मा ने बताया कि सुविधा एनजीओ सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व संस्था के द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार दिलाने की दिशा में शिलाई मशीनें वितरित कर चुके हैं।वंदना शर्मा ने बताया कि मझले स्तर के किसानों की जमीनों पर सीजनल फ्रूट्स की भरमार रहती है।

बावजूद इसके किसानों को अपनी प्रोड्यूस का न तो लाभ मिलता है और ना ही उनका उचित दोहन हो पाता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों कि महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से यह फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट लगाई गई है।उन्होंने बताया कि इसे फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट में किसान अपने फलों से आचार जैन चटनी आदि बनाकर विपणन के लिए संस्था को ही दे सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इससे न केवल उन्हें रोजगार मिलेगा बल्कि फलों का भी उचित संवर्धन हो पाएगा।इस यूनिट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे और स्थानीय फलों के संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। यह फाउंडेशन की महत्वपूर्ण पहल है जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों के विकास में मदद करेगी।