ऐतिहासिक चौगान के सौंदर्यकरण और रखरखाव कार्यों के लिए बुद्धिजीवी वर्ग की ली जाएगी राय
HNN/ चंबा
जिला में ऐतिहासिक चंबा चौगान के सौंदर्यकरण और रखरखाव से संबंधित कार्यों के लिए 27 जनवरी को एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डीसी राणा के द्वारा की जाएगी। सहायक आयुक्त मनीष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जनवरी को उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में 3 बजे इस बैठक का आयोजन किया जाएगा।
इस बैठक में ऐतिहासिक चंबा चौगान के सौंदर्यकरण और रखरखाव से संबंधित कार्यों के लिए बुद्धिजीवी वर्ग की राय भी ली जाएगी। उन्होंने स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग से बैठक में भाग लेने व सौंदर्यकरण और रखरखाव से संबंधित कार्यों के लिए सुझाव देने का आग्रह भी किया है।
