लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऑटो चालक 7.65 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार

SAPNA THAKUR | 30 मार्च 2022 at 10:48 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

नूरपुर नारकोटिक्स सेल ने नशे की खेप के साथ ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लखविंदर कुमार निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी ढांगुपीर पठानकोट के रूप में हुई है। डमटाल पुलिस थाना में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है।

जानकारी अनुसार नूरपुर नारकोटिक्स सेल की टीम थाना डमटाल के तहत गांव भदरोया में गश्त पर थी। इस दौरान प्रभारी हामिद मोहम्मद के नेतृत्व में टीम ने ऑटो को जाँच के लिए रुकवाया और चालक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति से 7.65 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद हुई। डीएसपी नूरपुर सुरिन्दर शर्मा ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]