HNN / कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। अब मामला, जिला कुल्लू में पेश आया, यहाँ एक युवक ने ऑनलाइन 82,000 का ड्रोन मंगवाया , लेकिन उसे ड्रोन की जगह खिलौने वाली कार थमा दी। जानकारी के अनुसार ठगी का शिकार हुए युवक गौरव ने बताया कि उसने 26 सितंबर को एक कंपनी से ऑनलाइन 82,000 रुपये का ड्रोन मंगवाया था।
उसने एक वेबसाइट पर जाकर यह ऑर्डर दिया था। ऑर्डर की बुकिंग कन्फर्म होने के बाद उसे मेसेज आया। दो अक्तूबर को उसका पार्सल आया, जब उसने पार्सल को खोला तो इसमें ड्रोन की जगह खिलौने वाली कार निकली। इसके बाद उसने इसकी शिकायत कंपनी के अधिकारियों को भी की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कुल्लू पुलिस का साइबर सेल काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि युवक ने इस बारे में कोई शिकायत दर्ज नही करवाई है। बहरहाल, युवक को ड्रोन के बाद खिलौना कार मिलने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





