कंडईवाला में होगा गोगा जाहरवीर के विशाल बसेरे और भंडारे का आयोजन
HNN/ नाहन
जिला मुख्यालय नाहन की बर्मा पापड़ी के कंडईवाला गांव में गोगा जाहरवीर के विशाल बसेरे और भंडारे का आयोजन शनिवार 10 जून को होगा। कंडईवाला में हर वर्ष इस विशाल बसेरे और भंडारे का आयोजन किया जाता है।
आयोजक समिती के प्राधिकारी मांगे राम व डिंपल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुगा माड़ी कंडईवाला में वार्षिक भंडारा एवं बसेरा करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गोगा जी की आरती शाम को 7 बजे, जबकि भंडारा 8 बजे से शुरू होगा। जिसके बाद विशेष तौर पर आमंत्रित मास्टर पवन और मन्नू की जोड़ी बाबा जाहरवीर जी का गुणगान करेगी।
