HNN/ नालागढ़
नालागढ़-स्वारघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर झिड़ीवाला स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। अग्निकांड में काउंटर, फ्रिज, बड़ा फ्रिज, जूसर मिक्सर समेत आदि सामान आग की भेंट चढ़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुकान यशपाल की थी जिसमें अचानक ही आग भड़क उठी। दुकान से धुआं उठने पर स्थानीय लोगों ने इस बाबत सूचना तुरंत मालिक को दी।
इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया परंतु तब तक दुकान के अंदर रखा 3 लाख का नुक्सान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया था। हालांकि टीम ने छह लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





