कमलेश ठाकुर ने 9399 मतों से जिताया ‘हाथ’ तो भाजपा के होशियार सिंह..
भाजपा नेता रमेश धवाला के क्षेत्र से कांग्रेस को मिली अच्छी बढ़त और इन्होंने….
HNN/ नाहन
भाजपा की कथित करनी से प्रदेश में हुए उप चुनाव उन पर खुद भारी पड़ गए हैं। कांग्रेस का तख्ता पलट सरकार बनाने के भाजपा के असफल प्रयास को जनता ने दरकिनार किया है।
बात की जाए देहरा विधानसभा उपचुनाव की तो इस में कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने 9 हजार 399 मतों से जीत हासिल की है। कमलेश को कुल 32 हजार 737 मत पड़े, जिसमें 32 हजार 125 वोट ईवीएम से तथा 612 वोट डाक मतपत्र के माध्यम से प्राप्त हुए थे।
भाजपा के होशियार सिंह 23 हजार 338 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इनमें 22 हजार 860 वोट ईवीएम से पड़े तथा 478 वोट डाक मतपत्र के माध्यम से प्राप्त हुए।अपना भाग्य आजमाने मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी अरुण अंकेश स्याल को 67, सुलेखा चौधरी को 171 तथा संजय शर्मा को 43 वोट ही पड़े।
वहीं नोटा के माध्यम से 150 वोटर्स ने किसी पर भी अपनी सहमति नहीं दी। वोट प्रतिशत की बात की जाए तो कमलेश ठाकुर को 57.94 प्रतिशत और होशियार सिंह को 41.30 प्रतिशत वोट पड़े। जबकि इस उपचुनाव में भी ईवीएम से नोटा के तहत कुल 55 वोट डले।
मजे की बात तो यह है कि भाजपा के प्रत्याशी होशियार सिंह अपने गढ़ में बढ़त नहीं ले पाए। बता दें कि देहरा विधानसभा क्षेत्र के 100 बूथों में से पहले 50 बूथों को भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह का मजबूत गढ़ माना जाता था।
इससे पहले चुनावों में होशियार सिंह 50 बूथों में बढ़त के साथ जीत दर्ज करते आ रहे थे। मगर उन्होंने खुद अपने लिए खाई खोदते हुए सर पर लिए उपचुनाव में होशियार सिंह पांचवें राउंड में ही पीछे खिसकने शुरू हो गए थे।
देहरा उपचुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश धवाला के बूथ रेटा से कांग्रेस ने बढ़त हासिल की है। रेटा बूथ में कांग्रेस प्रत्याशी को 433, जबकि बीजेपी प्रत्याशी को 67 मत पड़े। इस तरह रेटा बूथ पर कांग्रेस को 84.4 फीसदी मत मिले, जबकि धवाला पंचायत में कांग्रेस को 78 फीसदी मत डले।
काबिले गौर हो कि भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने पहले दो चुनावों में देहरा से कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को हराया था। इस बार उपचुनाव में होशियार सिंह को कांग्रेस कैंडिडेट कमलेश ठाकुर अपने पहले ही प्रयास में चुनावी अखाड़े से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को 32 हजार 125, भाजपा के प्रत्याशी होशियार सिंह को 22 हजार 860, मैदान में बतौर आजाद उम्मीदवार उतरे अरुण अंकेश स्याल को 65, सुलेखा चौधरी को 167, तो वही संजय शर्मा को 43 तथा नोटा को148 वोट पड़े। देहरा उपचुनाव में कुल 1098 पोस्टल वोट पड़े।
इनमें कमलेश ठाकुर को 612, होशियार सिंह को 478, जबकि अरुण अंकेश स्याल को 2, सुलेखा चौधरी को 4, 2मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर अपनी सभी प्रत्याशियों से अनेच्छेद जताई है।
बरहाल जहां देश में भाजपा का वोट ग्राफ गिरा है तो वही प्रदेश में भी इस बार भाजपा के अकुशल नेतृत्व ने कमजोर रणनीतियों के चलते जो पैसा फेंका था वह उनके लिए खुद भारी पड़ गया है प्रदेश में कांग्रेस का न केवल कब बड़ा है बल्कि विधानसभा में भी जहां भाजपा की केवल एक ही महिला विधायक सब पर भारी पड़ रही थी तो वहीं अब महिला शक्ति के दम पर भी कांग्रेस का पलड़ा भाजपा पर भारी पड़ा है।