करियर अकादमी स्कूल की 8 प्रतिभाशाली छात्राएं राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित
HNN/नाहन
जिला मुख्यालय नाहन के करिअर अकादमी स्कूल नाहन की 8 छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।इन छात्राओं ने अंडर-19 जिलास्तरीय प्रतियोगिता में फुटबॉल और बास्केटबॉल स्पर्धा में हिस्सा लिया था।जहां बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता हाल ही में सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मानपुर देवड़ा (पांवटा साहिब) में संपन्न हुई। इसमें करिअर अकादमी स्कूल की छात्राओं की फुटबॉल टीम रनरअप रही. इस फुटबॉल टीम की 7 छात्राओं वंदना, अक्षिता पराशर, अपूर्वा, सुहांशी, आशना, अमृता और नंदिनी का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।जबकि, एक अन्य छात्रा वर्षा गुरंग बास्केटबॉल स्पर्धा में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता कांगड़ा जिला में 4 अक्तूबर से 7 अक्तूबर 2024 तक आयोजित होगी. छात्राओं की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है।उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया. वहीं स्कूल के अध्यक्ष शिव शंकर राठी ने भी इस जीत पर छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।