HNN / काँगड़ा
जिला निर्वाचन विभाग कांगड़ा द्वारा चलाए जा रहे ‘‘मतदाता जागरूकता कार्यक्रम’’ के तहत सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग कांगड़ा के कलाकारों ने राजकीय महाविद्यालय मटौर में कार्यक्रम आयोजित किया। कलाकारों ने गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को बताया कि वोट से ही लोकतन्त्र ताकतवर होता है।
उन्होंने बताया कि जिसकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी होती है, वह अपना वोट अवश्य बनाएं और यदि किसी के वोटर कार्ड में त्रुटि है तो उसे भी मतदाता अवश्य सही करवा ले ताकि आने वाले चुनावों में मतदाता अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सकें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कलाकारों ने बताया कि प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत के मतदान केंद्रों में नामित अधिकारी बिठाए गए हैं। कोई भी व्यक्ति 9 दिसंबर 2021 तक इन मतदान केंद्रों में जाकर वोटर कार्ड बनवा सकता है और त्रुटि को भी सही करवा सकता है। कलाकारों नेे बताया कि वोटर कार्ड बनाने की प्रक्रिया बिल्कुल सरल है। मतदान केंद्र में जाकर कोई भी व्यक्ति अधिकारी द्वारा दिए गए फार्म को भर आधार कार्ड या मैट्रिक का सर्टिफिकेट व दो फोटो ले जाकर अपना वोटर कार्ड बनवा सकता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





