HNN / धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा है। बता दे कि इस बार भी कला संकाय में बेटियों ने क्लीन स्वीप कर दिया है। मेरिट लिस्ट में पहले 10 स्थानों पर बेटियों ने कब्जा कायम किया। एक भी छात्र टॉप-10 में जगह नहीं बना पाया है।
बिलासपुर की वाणी गौतम पहले 98.8% (494/500), एंजल और वंशिका दूसरे 98% (490/500) और शीतल वर्मा, तन्वी वर्मा तीसरे 97.8% (489/500) स्थान पर रहीं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि 12वीं कक्षा की परीक्षा में 88013 छात्र बैठे थे। इनमें 44851 छात्र और 43162 छात्राएं हैं। 82342 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





