Loading...

कल इन क्षेत्रो में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

PRIYANKA THAKUR • 15 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

आगामी सर्दियों के मौसम को देखते हुए विद्युत बोर्ड जुन्गा बिजली की लाइनों की आवश्यक मरम्मत में जुट गया है। जिसके चलते जुन्गा विद्युत उप मंडल के 11 केवी फीडर कोटी जोघो के तहत आने वाले समस्त गांव में 16 नवंबर को प्रातः 10 बजे से सांय 5 पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल जुन्गा कमलदेव शर्मा ने बताया कि 16 नवंबर को कोटी अनुभाग के गांव रवालटी , ठांठिया, शलोठ, सतलाई, नीन, सेरी डगोण, जुग्गर, क्रेशर, सुमन एंटरप्राइजेज , धार करेवड़ी, कोटला बाग सहित समस्त गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होने बताया कि विद्युत सब स्टेशन के मरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा। उन्होने संबधित क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि सामान्य विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली बोर्ड का सहयोग करें।