HNN / सोलन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 06 जून, 2022 को 11 के.वी. परवाणू-2 फीडर, 11 के.वी. ए.बी. टूलज तथा 08 जून, 2022 को 11 के.वी खडीन फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विकास गुप्ता ने दी।
विकास गुप्ता ने कहा कि 06 जून, 2022 को 11 के.वी परवाणू-2 फीडर के अंतर्गत प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक परवाणू सेक्टर-1 के कुछ क्षेत्र, ऊंचा परवाणू, सेक्टर-3, सेक्टर-6, गांव गुम्मा, पुरला तथा सेब मण्डी (सेक्टर-6) और मैसर्ज ए.बी. टूलज में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 08 जून, 2022 को 11 के.वी. खडीन के तहत प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक गांव कामली, खडीन, जोधपुर और उद्योग क्षेत्र तथा खडीन में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मौसम खराब होने की स्थिति में निर्धारित समय तथा तिथि को बदला जा सकता है। उन्होंने इस दौरान विद्युत उपभोक्ता से सहयोग की अपील की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





