कल से यात्रियों को नहीं झेलनी पड़ेगी परेशानियां, रूटीन में चलेंगी बसें
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर तीन-चार दिन बस यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी नौकरी पेशा, स्कूल, आईटीआई, कॉलेज के बच्चों को हुई। ऐसे में अब कल से एचआरटीसी यात्रियों को पहले की तरह रूटीन में एचआरटीसी की सेवाएं मिलेंगी।
गौरतलब है कि 12 नवंबर को पूरे प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। ऐसे में प्रदेश से करीब 2400 बसें पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक छोड़ने और ले जाने के लिए बुक की हुई थी। इतना ही नहीं इस बार बुक की गई एचआरटीसी बसों में जीपीएस भी लगाया गया था ताकि पोलिंग पार्टियों के अलावा बस में और कोई भी सफर न कर सके।