Loading...

कांग्रेस की रणनीति, विपक्ष शासित राज्यों को अस्थिर करो और केंद्र में एकपरिवारवादी तानाशाही स्थापित करो : राजीव बिंदल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 14 Apr 2025 Edited 14 Apr 1 min read

सिरमौर

नाहन में डॉ. अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन बस स्टैंड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला।

अंबेडकर के सम्मान में कांग्रेस की नीति हमेशा दोहरी रही : बिंदल

राजीव बिंदल ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस पार्टी ने कई बार अपमानित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक अंबेडकर जी को भारत रत्न देने से इनकार किया। यह सम्मान उन्हें 1990 में गैर-कांग्रेसी सरकार के समय ही मिला।

कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान को कमजोर किया : बिंदल

बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल से लेकर आरक्षण तक हर मुद्दे पर संविधान को कमजोर करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग कर कांग्रेस ने गैर-कांग्रेसी सरकारों को गिराया और विपक्ष शासित राज्यों को अस्थिर करने का षड्यंत्र रचा।

1950 से 88 बार लगाया राष्ट्रपति शासन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के 6 प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में देश में 88 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया, जिसकी कुल अवधि 22,037 दिन रही। बिंदल ने इसे कांग्रेस की एकपरिवारवादी तानाशाही मानसिकता का उदाहरण बताया।

भाजपा 171 मंडलों में कर रही अंबेडकर जयंती का आयोजन

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेशभर में 171 मंडलों में डॉ. अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मना रही है। यह भाजपा का संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति सम्मान को दर्शाता है।