HNN / बद्दी
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा में कामगार की हत्या मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 4 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि महिला आरोपी मुंशी की पत्नी है।
महिला के कहने पर ही आरोपी मुंशी ने अपने दो साथियों के साथ रवि को मौत के घाट उतारा। पुलिस द्वारा जब जांच पड़ताल की गई तो आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी से कड़ी पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूला और कहा कि उसने यह सब अपनी पत्नी के कहने पर किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी नवदीप सिंह ने की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





