लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, चालक की मौके पर गई जान

SAPNA THAKUR | 28 मई 2022 at 11:06 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नसपाल के पास ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक कमलेश चंद्र पुत्र लेख राम उम्र 48 वर्ष निवासी गांव साकरा जिला सदर हमीरपुर बुरी तरह से जख्मी हुआ तथा उसने मौके पर ही अपनी जान गवां दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और शव को कब्जे में लेकर घुमारवीं सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा शिमला धर्मशाला नेशनल हाईवे-103 पर नसवाल के पास शनिवार सुबह पेश आया है। इस दौरान हमीरपुर की तरफ से विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक की ऑल्टो 800 कार से आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। ट्रक की टक्कर से गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं सूचना के बाद थाना प्रभारी घुमारवीं रजनीश ठाकुर टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया गया। मामले की पुष्टि उप पुलिस अधीक्षक घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]