HNN/ हमीरपुर
ऊना-मंडी सुपरहाइवे पर भोटा से कुछ दूरी पर शुक्करखड्ड के पास कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसा उस समय पेश आया जब शुक्करखड्ड के पास चालक गाड़ी को मोड़ रहा था।
इसी दौरान अचानक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों की टक्कर गाड़ी से हो गई। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर नीचे गिर गए तथा घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए पीएचसी भोटा अस्पताल लाया गया। यहां पर एक युवक को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर अवस्था में हमीरपुर रेफर कर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यहां से भी जब युवक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया है। उधर, इस हादसे का एक वीडियो विशेषण मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एसएचओ हमीरपुर निर्मल सिंह ने पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




