लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

किराए के कमरे में कंबल से लिपटा मिला व्यक्ति का शव

SAPNA THAKUR | 2 जून 2022 at 5:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रोहड़ू में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां कंबल से लिपटा एक शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया गया है। व्यक्ति की मृत्यु कैसे हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

लिहाजा व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जानकारी अनुसार रोहड़ू के निकट मचौती बानसा में सुरेंद्र का अपना मकान है जिसे उसने किराए पर बिहार निवासी गोविंद को दिया हुआ था। बताया जा रहा है कि आज जब सुरेंद्र की पत्नी कमरे में गई तो उसने कमरे के स्टोर में कंबल में कुछ लिपटा हुआ देखा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उसने पास जाकर कंबल हटाया तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि कंबल के अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था जिसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। जिसके बाद वह घबरा गई और उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की माने तो अभी तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लिहाजा मामले की जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]