लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

किराए के मकान में नशीले कैप्सूल बेचने का कारोबार करता था व्यक्ति, पुलिस ने पकड़ा

SAPNA THAKUR | 28 मई 2022 at 1:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

पुलिस थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम ने किराए के मकान पर दबिश देकर नशीले कैप्सूल सहित एक व्यक्ति को धर दबोचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम गश्त के दौरान इलाके में मौजूद थी।

इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक 33 वर्षीय व्यक्ति निवासी शमशेर विल्ला, अमरपुर मोहल्ला एजी कॉलोनी नाहन, बातापुल में किराये के मकान पर रहकर नशीले कैप्सूल बेचने का अवैध कारोबार करता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति के किराए के मकान पर छापा मारा और तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को उसके कब्जे से कुल 348 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस द्वारा व्यक्ति के विरूद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस की धारा-22 के अन्तर्गत मामला दर्ज करके व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]