Loading...
Uncategorized

किसान मेला / नाहन में 4 जनवरी को आयोजित होगा किसान मेला, आधुनिक कृषि तकनीकों पर मिलेगा विशेष मार्गदर्शन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 31 Dec 2025 Edited 31 Dec Quick read

किसान मेले में विभिन्न जिलों के लाभार्थी किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञों के साथ सीधा संवाद कर किसान खेती से जुड़ी नई संभावनाओं को समझ सकेंगे।

नाहन/सिरमौर

किसान मेले का होगा आयोजन

हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (जायका) द्वारा नाहन में किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला एसएफडीए हॉल नाहन में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी रहने की उम्मीद है।

तीन जिलों के किसान होंगे शामिल

खंड परियोजना प्रबंधन इकाई नाहन के कृषि अधिकारी डॉ. ऋषभ ने बताया कि इस किसान मेले में जिला सिरमौर, सोलन तथा शिमला जिले के कुपवी और नेरवा क्षेत्र के लाभार्थी किसान भाग लेंगे। मेले के दौरान किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों, फसल विविधीकरण और उत्पादन बढ़ाने से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

विशेषज्ञों से सीधा संवाद

कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान मेले के दौरान कृषि विशेषज्ञों के साथ विशेष संवाद सत्र भी आयोजित किया जाएगा, जिससे किसान अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगे और व्यावहारिक समाधान प्राप्त कर पाएंगे। इस आयोजन से किसानों को नई तकनीकों को अपनाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में सहायता मिलेगी।