लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

किसान सभा टीम ने घंडुरी मे लिया लहसुन की फसल का जायजा

PRIYANKA THAKUR | 29 मार्च 2022 at 2:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

लहसुन की नगदी फसल पर झुलसा रोग व थ्रीपस कीट का प्रकोप

HNN / संगड़ाह

कृषि विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली घंडुरी पंचायत में किसान सभा के राज्य केंद्र व जिला की टीम ने लहसुन की फसल की बीमारी का जायजा लिया। किसान सभा राज्य अध्यक्ष डॉ कुलदीप तंवर व जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा आदि ने यह मुद्दा सरकार व विशेषज्ञों के समक्ष उठाने की बात कही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

क्षेत्र की प्रमुख नगदी फसल लहसुन पर झुलसा रोग व थ्रीपस कीट के चलते किसानों को भारी नुक्सान हो रहा है। किसान सभा अध्यक्ष ने कहा कि , नौहराधार, देवामानल व चौरास आदि क्षेत्रों में 50 फीसदी लहसुन की फसल झुलसा रोग के चलते खराब हो चुकी है। गौरतलब है कि, गत माह उपायुक्त सिरमौर संगड़ाह मे अदरक व लहसुन के प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जगह चयनित करने के निर्देश एसडीएम संगड़ाह को दे चुके हैं।

किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल यूनिवर्सिटी, कृषी उपनिषदक व रिसर्च इंस्टिट्यूट टांडा से लहसून के विषय पर चर्चा करेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]