HNN/ऊना वीरेंद्र बन्याल
उप-मंडल बंगाणा के थानाकलां उप-गांव खुरांई के श्री गोपाल गोधाम में कामधेनु मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से 18 सितंबर बुधवार से 24 सितंबर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री मद्भागवत कथा में कथावाचक आचार्य शिवकुमार शास्त्री व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को भक्ति का रस आचमन कराएंगे।
जानकारी देते हुए आयोजित ट्रस्ट के पंडित रमेश शास्त्री व महालक्ष्मी इंडस्ट्री अंबेहडा के प्रबंधक एवं समाजसेवी योगराज योगी ने बताया कि 18 सितंबर बुधवार को भव्य शोभा यात्रा मंदिर से सुबह 9:00 बजे प्रारंभ होकर कथा स्थल तक जाएगी। इसके उपरांत श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की कथा का समय 11:00 से दोपहर 2:00 तक रहेगा, और प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पंडित रमेश शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर से श्राद्ध पक्ष प्रारंभ हो रहे हैं।जिसमें भागवत कथा का विशेष महत्व है। भागवत कथा सुनने से पितरों को शांति मिलती है तथा श्रद्ध पक्ष में ब्रह्म पुराण के अनुसार यमराज की आज्ञा से पितृ सूक्ष्म रूप से पृथ्वी लोक पर आते हैं, और स्वजन की ओर से किए गए श्राद्ध कर्म को ग्रहण करते हैं। इसलिए पितरों की आत्म शांति के लिए भागवत कथा श्रवण करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्र कल्याण, विश्व कल्याण तथा मानव कल्याण के लिए कथा के समापन अवसर पर विशेष यज्ञ किया जाएगा। जिससे विश्व का कल्याण हो।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group