कुनिहार में पुलिस कांस्टेबल सहित दो युवक चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार
कुनिहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 4.60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है।
सोलन
नाकाबंदी में पकड़े गए आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि सुबाथू की ओर से मोटरसाइकिल पर दो युवक भारी मात्रा में चिट्टा लेकर आ रहे हैं। सनोगी में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उन्हें रोका। तलाशी में 4.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस कांस्टेबल भी आरोपी
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान अंकुश कुमार (28) और नितीश (28) के रूप में हुई। अंकुश कुमार शिमला में एसडीआरएफ में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात है। मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
कानूनी कार्रवाई जारी
कुनिहार थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।