Loading...

कुल्लू दशहरा उत्सव : देवी-देवताओं का भव्य आगमन

NEHA • 13 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में विश्व के सबसे बड़े देव महाकुंभ और अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की शुरुआत हो गई है। इस उत्सव में सैंकड़ों देवी-देवता कुल्लू के ढालपुर मैदान पहुंच चुके हैं और भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई है।

भगवान रघुनाथ जी की भव्य रथ यात्रा शुरू हुई, जिसमें जिलाभर के 100 से अधिक देवी-देवताओं ने भाग लिया। लोगों ने रथ की डोर को स्पर्श करने के लिए भीड़ लगाई, जिसे शुभ माना जाता है। कोरोना काल के 2 वर्षों के बाद रथ मैदान में देवी-देवताओं के साथ भीड़ नजर आई।

रथ यात्रा के बाद सभी देवी-देवता अपने अस्थायी शिविरों में विराजमान होंगे, जहां लोग उनके दर्शन कर सकते हैं। यह उत्सव कुल्लू की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो देश-विदेश के लोगों को आकर्षित करता है।