HNN / मंडी
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज शिकारी माता के मंदिर में शीश नवाने पहुंचे। शिकारी माता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कुल देवी हैं। इस दौरान उन्होंने देवी भगवती शिकारी माता की पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। जयराम ठाकुर ने पूजा अर्चना के बाद शिकारी की पहाड़ियों में साफ-सफाई कर अभियान का आगाज किया।
बता दे कि मंदिर की सराय के समीप हेलीपैड का निर्माण किया गया है, ताकि हेलीकाप्टर की सफल लैंडिंग से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिले। शिकारी देवी में दूसरी बार हेलीकाप्टर की लैंडिंग हुई है। इससे पहले यहां पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हेलीकाप्टर से आए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगो से विनम्र आग्रह किया है कि इस पुण्य धरा की शोभा को बनाए रखें और कूड़े को यहां स्थापित कूड़ेदानों में ही फेंके।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





