करियर अकादमी का नीट मे धमाका, 16 छात्रों ने परीक्षा में दिखाया अपना दबदबा
HNN/नाहन
करियर अकादमी नाहन के 16 छात्रों ने नीट में 500 से अधिक अंक लेकर एमबीबीएस में अपना स्थान स्थापित किया। स्कुल के शिक्षकों ने छात्रों को इस मह्त्वपूर्ण कदम के लिए बधाई दी है और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
करियर अकादमी की रुश्दा ने 601 अंक लेकर नीट की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। रुश्दा जोकी करियर अकादमी में छठी कक्षा से पढ़ रही है, बचपन से ही रुश्दा का लक्ष्य एक सफल डॉक्टर बनना था।
रुश्दा के पिता जो सैनवाला के निवासी है, वे पेशे से मेकैनिक है व माता ग्रहणी है। रुश्दा ने अपने माता-पिता व करियर अकादमी का सपना पूरा किया है।
इसके अलावा पायल-591, सुषमा-583, रमा आर्य-575, केसर नवल-570, अनुष्का-548, प्रियांशू-545, रजनी-536, वान्या -534, अर्शप्रीत-532, अर्पिता-523, कशिश-522, प्रेरणा-520, निहाल-519, अक्षर-518, रितिका ने 501 अंक लेकर अपनी जगह बनाई।
करियर अकादमी के जेईई मेन्स-2023 का रिजल्ट भी शानदार रहा और करियर अकादमी ने अगले वर्ष के लिए भी कमर कस ली है और अपना डी ‘ड्रॉपर बैच’ शुरू कर क्लास रूम स्टडी शुरू कर दी है।
इस अवसर पर अकादमी के चेयरमैन एसएस राठी, समन्वयक मनोज राठी तथा ललित राठी व विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सभी छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा सभी छात्रों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही उन्होंने सभी छात्रों को भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
