प्राखर ने 10,000, देवांश ने 8000 व विवान ने प्राप्त किए 6000 रुपए के नकद इनाम
HNN/नाहन
जिला मुख्यालय नाहन के कैरियर अकादमी स्कूल में पूर्ण राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। चेयरमेन शिव शंकर राठी, मुख्य अतिथि विकास बंसल व नरेन्द्र पाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने पहाड़ी गीतों पर नाटी भी प्रस्तुत की, भाविका राठी ने गणपति वंदना पर एकल नृत्य कर सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर कैरियर अकादमी स्कूल ने कैट सी लेवल-1 और लेवल-2 के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने स्वागत भाषण देकर मुख्य अतिथि हिमालयन ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूट के उप अध्यक्ष विकास बंसल व सम्मानीय अतिथि स्कोलरस होम स्कूल के मनेजिंग डायरेक्टर एन.पी.एस. नारंग का परिचय करवाया।
शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बन चुके करियर अकादमी स्कूल नाहन के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए कैटसी लेवल 1 का आयोजन 4 नवंबर 2023 को किया गया था। यह परीक्षा आठवीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए आयोजित करवाई गई थी। जिसमें सरकारी व प्राइवेट 81 स्कूलों के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया था। प्रत्येक स्कूल के प्रथम पांच रैंक हासिल करने वाले छात्रओं के लिए 12 व 13 जनवरी 2024 को दो दिवसीय कैटसी लर्निंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इस दौरान छात्रों को गणित रासायनिक विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान के विषय निशुल्क पढ़ाए गए और शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में शामिल करके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित भी किया गया था। 14 जनवरी 2024 को कैट सी लेवल 2 की परीक्षा नाहन करियर अकादमी स्कूल (जरजा) में आयोजित करवाई गई थी। इस परीक्षा में दसवी के 172 छात्रों ने भाग लिया था। इस परीक्षा में प्रथम 20 छात्रों को मुख्य अतिथि विकास बंसल ने नकद इनाम व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले छात्र प्राखर सिंह पुत्र शाहिन्द्र सिंह को 10000 रूपए नकद इनाम दिया गया व 100 प्रतिशत मुफ्त ऑफलाइन कोचिंग भी प्रदान की जाएगी। द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले छात्र देवांश गुप्ता पुत्र आशीष गुप्ता को 8000 रूपए नकद इनाम दिया गया व 100 प्रतिशत मुफ्त ऑफलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी। तृतीय रैंक प्राप्त करने वाले छात्र विवान शर्मा पुत्र दीपक शर्मा को 6000 रूपए नकद इनाम दिया गया व 100 प्रतिशत मुफ्त ऑफलाइन कोचिंग दी जाएगी।
चतुर्थ रैंक प्राप्त करने वाले छात्र आयान शर्मा पुत्र हरभवन को 4000 रूपए नकद इनाम दिया गया व 75 प्रतिशत मुफ्त ऑफलाइन कोचिंग, पांचवा रैंक प्राप्त करने वाले छात्रा दिव्या ज्योति पुत्री कपिल मोहन को 2000 रूपए नकद इनाम दिए गए व 75 प्रतिशत मुफ्त ऑफलाइन कोचिंग भी प्रदान की जाएगी।
छठे से 10वां रैंक हासिल करने वाले छात्रों आदित्य जायसवाल पुत्र कपिल जसवाल, प्रठित अग्रवाल पुत्र प्रदेश अग्रवाल, करनजोत पुत्र गुरमेल, अच्या ठाकुर पुत्री राजकुमार ठाकुर, परेश पुत्र शाहिद अहमद को 1000 रूपए नकद इनाम दिया गया व 50 प्रतिशत मुफ्त छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी वही 11वां से 20वां रैंक हासिल करने वाले छात्रों को ऑफलाइन कोचिंग में 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। कैटसी लेवल-1 में हर स्कूल से प्रथम पांच रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट, स्कॉलरशिप वाउचर प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विकास बंसल ने छात्रों को बधाई दी और करियर अकैडमी स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम करवाकर करियर अकादमी ने दूर दराज के क्षेत्रों के बच्चों की प्रतिभा को बाहर निकाला है। यह एक बहुत ही सराहनीय कार्य है। सम्मानीय अतिधि एन.पी.एस. नारंग ने बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि करियर अकादमी स्कूल ने इस प्रकार टैलेंट सर्च प्रोग्राम के द्वारा बच्चों के टैलेंट प्रतिभा को बाहर निकाला है जो कि एक बहुत ही सराहनीय कार्य है।
अध्यक्ष शिव शंकर राठी ने बताया कि इस प्रकार के प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों में छुपी प्रतिभा को उभारना था ताकि छात्र शिक्षा के क्षेत्र में उचित मुकाम हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम करियर अकैडमी स्कूल भविष्य में भी करवाता रहेगा जिससे बच्चों की प्रतिभा को बाहर निकाल कर उनके भविष्य को उज्ज्वल बना सके यही हमारा उद्देश्य है।
स्कूल के समन्वयक मनोज राठी व ललित राठी ने बताया कि इस प्रतिभा खोज का उद्देश्यप ग्रामीण क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभाओं को उचित अवसर प्रदान करना है। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने भी बच्चों को और उनके अभिभावकों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की स्कूल के सभी अध्यापक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

