Loading...
Uncategorized

Agniveer / 13 फरवरी से 01 अप्रैल तक अग्निवीर पंजीकरण, चार जिलों के युवा कर सकेंगे आवेदन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 16 Feb 2026 • 1 Min Read

भारतीय सेना की अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2027 भर्ती के लिए हिमाचल के चार जिलों के युवाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। पात्र उम्मीदवार 01 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

नाहन

ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवा www.joinindianarmy.nic.in पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करें। यह प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू होकर 01 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।

दो ट्रेड्स के लिए कर सकेंगे आवेदन
उम्मीदवार दो अलग-अलग ट्रेड्स के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। बदली हुई भर्ती प्रक्रिया और ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने की जानकारी के लिए वेबसाइट पर वीडियो लिंक भी उपलब्ध कराए गए हैं।

इन पदों के लिए होगी ऑनलाइन परीक्षा
अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

भर्ती निदेशक ने युवाओं से आग्रह किया है कि पंजीकरण से पूर्व पात्रता मानदंड और अन्य शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन अवश्य करें।

Related Topics: