प्रतिभा सिंह के दौरे के दौरान अजय सोलंकी और इकबाल चौधरी के लगे थे नारे
HNN / नाहन
सिरमौर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के बाद संगठन में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल चौधरी ने गुटबाजी से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि जिला में कांग्रेस एकजुट है जो भी हुआ है उसे हम मिलजुल कर सुलझा लेंगे। नाहन सीट पर दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में इकबाल मोहम्मद ने कहा कि वह फोन पर ऐसी बातें नहीं करते, आमने-सामने बैठ कर बात करेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मगर उन्होंने एक बात जरूर कही पब्लिक है तो सब कुछ है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से सहमति असहमति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में इकबाल ने कुछ भी बोलने से मना किया। बरहाल भले ही इकबाल चौधरी ने गुटबाजी से इनकार किया हो, मगर एक बात तो स्पष्ट हो जाती है कि आपसी मामला है मिलजुल कर सुलझा लेंगे। जाहिर है गुटबाजी प्रखर है।
कांग्रेस के कमजोर गुट की बीते कल रविवार को हुई किरकिरी के बाद एक बात तो स्पष्ट हो चुकी है कि जिला अध्यक्ष को बदले बगैर मजबूत गुट शांत होने की स्थिति में नहीं है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। मगर देखना यह होगा कि आने वाले समय में जहां आम आदमी पार्टी की धमक और कदमताल लगातार प्रदेश में जारी है उसमें किस प्रकार की हलचल होती है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





