लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना के बढ़ते मामलो ने फिर बढ़ाई चिंता, 24 घंटे के अंदर…

PRIYANKA THAKUR | 6 जून 2022 at 11:59 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना के बढ़ते मामलो ने फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है। कोरोना एक बार फिर अपना कहर दिखाने लग पड़ा है। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे के अंदर 4518 मामले सामने आए हैं। कई महीनों बाद ऐसा देखने को मिला है जब एक साथ देश में इतनी संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किये गए हो। वही , 24 घंटे में 2779 लोग ठीक हुए तो नौ लोगों की कोरोना के कारण मौत भी हुई है।

वहीं सक्रिय मामलों में उछाल देखा गया है। देश में अब कोरोना के 25,782 सक्रिय मामले हैं। देश में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 1.62 फीसदी पहुंच गई है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 0.91 प्रतिशत है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.73 प्रतिशत बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया, देश में अब तक संक्रमित हुए मरीजों में महज 0.06 फीसदी सक्रिय मरीज हैं।

चार दिनों में बिगड़ी स्थिति
देश में कोरोना की स्थिति पिछले चार दिनों में बिगड़ी है। बीते शुक्रवार को करीब तीन महीने बाद 4041 मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद शनिवार को 3962 केस सामने आए। रविवार को 4270 नए मामले मिले तो आज यह संख्या 4500 के पार हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]