लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट, मृतकों की संख्या में भी भारी कमी

PRIYANKA THAKUR | 11 अप्रैल 2022 at 12:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में कल की तुलना में आज गिरावट आई है। इसके अलावा मृतकों की संख्या में भी भारी कमी आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के मामले 1000 से भी कम आए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में केवल 861 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 6 लोगों की मौत भी हुई। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 11,058 सक्रिय मामले ही बचे हैं जो कि दो साल बाद सबसे कम है। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]