लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना मामलों में एक दिन बाद फिर आई गिरावट, लेकिन मौतों की संख्या में हुआ इजाफा

PRIYANKA THAKUR | 2 अप्रैल 2022 at 11:46 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना केसों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,260 नए मामले सामने आए हैं, कल 1335 नए केस मिले थे। वहीं 1,404 लोग इस दौरान कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं और 83 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी के साथ अब कुल कोरोना मामले 4,30,27,035 हो गए हैं और कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,21,264 हो गई है।

एक्टिव केस भी घटे

कोरोना केसों में गिरावट के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या में भी कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब कुल एक्टिव केस 13,445 हो गए है। वहीं रिकवरी में बढ़ौतरी के साथ कुल कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या 4,24,92,326 हो गई है। इसी के साथ अब कुल रिकवरी रेट भी बढ़कर 98.76 फीसद हो गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]