लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना संक्रमितों की संख्या में हुई बढ़ोतरी ने फिर बढ़ाई लोगों की चिंता, आज आकंड़ा पहुंचा…

PRIYANKA THAKUR | 5 जून 2022 at 11:49 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में लगातार तीन दिन से चार हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 4,270 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले शनिवार को 3962 केस दर्ज किए गए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते तीन दिनों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। देश में अब 24,052 सक्रिय मरीज हैं। शनिवार की तुलना में इनमें करीब दो हजार का इजाफा हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 2,619 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के इन बढ़ते आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग की फिर से चिंता बढ़ा दी है।

देश में अब तक सामने आए कोरोना मरीजों की बात की जाए तो इनकी संख्या 4,31,76,817 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से अब तक कुल 4,26,28,073 लोग ठीक हुए हैं। कुल मौतों की संख्या  5,24,692 पहुंच गई है। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]