लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना से राहत, सक्रिय केस घटकर हुए…

PRIYANKA THAKUR | 11 मार्च 2022 at 12:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना की लहर धीमी पड़ती जा रही है। सक्रिय केस तेजी से घटकर 42,219 रह गए हैं। बीते 24 घंटे में 4194 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के अपडेट के आधार पर जारी रिपोर्ट में यह बात कही गई है। बीते 24 घंटों में 255 लोगों ने महामारी से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही देश में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 5,15,714 हो गई है।

कुल संक्रमितों की तुलना में सक्रिय केस 0.10 फीसदी हैं। वहीं, राष्ट्रीय रिकवरी दर और सुधरकर 98.70 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 2269 की कमी आई है। दैनिक सकारात्मकता दर 0.55 फीसदी तय की गई। देश में 4,24, 26,328 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। अभी कोरोना मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। कोरोना के खिलाफ जारी जंग के तहत अब तक 179.72 से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]