लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खड्ड में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने

PRIYANKA THAKUR | 3 अक्तूबर 2022 at 12:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर में खड्ड में डूबने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। मृतक किशोर की पहचान 15 वर्षीय विशाल धीमान निवासी पनतेहड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर के समय विशाल अपने तीन दोस्तों के साथ घर से यह कह कर निकला था कि उसने जो दर्जी को कपड़े सिलवाने के लिए दिए थे, वह उसे लेने जा रहा है। लेकिन यह सभी दोस्त दर्जी के पास ना जाकर सीर खड्ड की और नहाने के लिए निकल पड़े।

देर शाम तक जब विशाल अपने घर नहीं पहुंचा, तो घर वालों को उसकी चिंता सताने लगी। उन्होंने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन विशाल का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने उसके तीन दोस्तों से जब पूछताछ की तो पता चला कि वह सभी नहाने के लिए खड्ड की ओर गए थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद परिजन तुरंत सीर खड्ड पहुंचे और विशाल की तलाश की लेकिन अंधेरा काफी होने के चलते विशाल का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। वही आज सुबह जब पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया तो विशाल का शव खड्ड से बरामद हो गया।

उधर, थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]