Loading...

खाटू श्याम के रंग में रंगी नाहन नगरी, संजीव शर्मा के श्याम भजनों ने बांधा समां

Ankita • 18 Mar 2024 • 1 Min Read

सनातन धर्म से एसएफडीए तक निकाली शोभा यात्रा

HNN/ नाहन

ऐतिहासिक शहर नाहन सोमवार को खाटू श्याम के रंग में रंग गया। सनातन धर्म मंदिर द्वारा आयोजित खाटू श्याम जी जागरण बहार में सैंकड़ों की तादात में श्याम भक्तों ने शिरकत करी। इस उपलक्ष पर भारी संख्या में श्याम भक्तों ने सनातन धर्म मंदिर से जागरण स्थान एसएफडीए हॉल तक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।

वहीं एसएफडीए हॉल में सोमवार दोपहर को भव्य जागरण का भी आयोजन किया गया। आयोजित जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक संजीव शर्मा तथा करनाल से आई श्याम भजन गायिका प्रियंका मालदा के भजनों पर भक्तों ने जमकर श्याम भक्ति का आनंद उठाया।

आयोजित खाटू श्याम जी सुमिरन कार्यक्रम में श्याम भगत अखिल बंसल, विशाल लोहिया, आरती बंसल, अभिषेक बंसल, रॉबिन सिंगल, सचिन गर्ग, बबलू सहित सिम्मी लोहिया, रेनू, रिचा, रोजी, दीपिका आदि सहित भारी संख्या में श्याम भक्तों ने शिरकत करी।