लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खाटू श्याम बाबा के मंदिर हेतू 139 वर्ग मीटर भूमि दी दान

SAPNA THAKUR | 20 मई 2022 at 4:31 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

स्थानीय मुरारी मार्कीट हॉल में वीरवार को खाटू नरेश श्याम बाबा की भजन संध्या धूमधाम से संपन्न हुई। स्थानीय निवासी अमित एवं पायल बंसल ने वैवाहिक जीवन की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर “एक शाम श्याम बाबा के नाम“ का आयोजन किया। इस मौके पर नारनौल, हरियाणा से पधारे भजन गायक विकास जांगिर ने खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया। “करने वाला श्याम कराने वाला श्याम“ संस्था सोलन के सहयोग से आयोजित इस भजन संध्या में विकास जांगिर व उनके सहयोगियों ने बाबा के मनमोहक भजनों से श्याम परिवार सोलन के सैकड़ों भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भजन गायक विकास जांगिर ने खाटू नरेश श्याम बाबा, वृदांवन धाम श्री राधे श्याम व शूलिनी मैय्या की महिमा का गुणगान किया। भजन संध्या के दौरान अग्रवाल सभा सोलन के संरक्षक अमरनाथ बंसल ने अपनी धर्मपत्नी स्व. माया देवी व अन्नपूर्णा सेवा समिति सोलन के महासचिव सतीश बंसल अपने छोटे भाई स्व. नरेश बंसल की मधुर स्मृति में शहर के शिल्ली रोड़ पर माँ शूलिनी के निर्माणाधीन प्रवेश द्वार के समीप 139 वर्ग मीटर भूमि को सोलन में खाटू नरेश श्याम बाबा के मंदिर निर्माण हेतू दान में देने की घोषणा की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मंदिर हेतू भूमि मिलने से उत्साहित “करने वाला श्याम कराने वाला श्याम“ संस्था के अनेक सदस्यों ने मंदिर हेतू अपनी सहयोग राशि देने का ऐलान करना शुरू किया और देखते ही देखते करीब दस लाख की राशि एकत्र हो गई। शहर के बीचो-बीच शूलिनी मंदिर के समीप इस भूमि पर श्याम प्रेमियों के सहयोग से शीध्र ही मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। “ करने वाला श्याम कराने वाला श्याम “ संस्था के प्रधान विनोद केडिया व सचिव चंदन लाल ने श्याम बाबा के मंदिर हेतू भूमि दान करने के लिए बंसल परिवार का धन्यवाद किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]