HNN/ सोलन
सोलन और बद्दी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के सात सैंपल भरकर जांच के लिए कंडाघाट लैब भेज दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार दुकानों का औचक निरीक्षण कर सैंपल ले रहा है।
इसी कड़ी में बीते रोज भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोलन और बद्दी में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सॉस, लस्सी, आम पन्ना, जलजीरा पाउडर सहित अन्य पेय पदाथों के सैंपल भरे गए हैं। विभाग की टीम द्वारा सभी सैंपल को भरकर जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
15 दिन में रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। उधर, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि विभाग द्वारा यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





