Loading...

खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के आभूषणों सहित लाखों की नकदी उड़ाई…

SAPNA THAKUR • 14 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब एक बार फिर शातिरों ने एक घर में सेंधमारी कर सोने-चांदी के आभूषणों सहित लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। इस दौरान शातिर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी में रखे लाखों के सोने-चांदी के आभूषणों सहित डेढ़ लाख रुपए की नकदी ले उड़े।

वही परिवार के सदस्य जब सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि अलमारियों का ताला टूटा हुआ था। कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारियों से गहनों सहित नकदी गायब थी। पंजेहरा पंचायत के कोलावाल निवासी विजय कुमार ने इसकी शिकायत जोघों पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।

शिकायत में विजय कुमार ने कहा कि वह रात का खाना खाने के बाद सो गए थे परन्तु जब सुबह उठे तो देखा कि खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी और अलमारी में रखे सोने-चांदी के अभूषण सहित डेढ़ लाख रुपये की नकदी गायब थी। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।