लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खेलते वक्त 10 वर्षीय मासूम के साथ पेश आया हादसा, मौके पर गई जान

PRIYANKA THAKUR | 3 मार्च 2022 at 2:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

जिला सोलन में एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे की छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई है। बच्चे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तो वहीं क्षेत्र में भी मातम का माहौल पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना बीती देर शाम की है। जिला के एक स्कूल में शिवरात्रि का भंडारा लगा हुआ था। इसी दौरान सभी लोग भंडारा खा रहे थे। वही, पास में छोटे बच्चे खेल रहे थे। खेलते खेलते बच्चे छत की तरफ चले गए।

इसी दौरान अचानक इनमें से एक बच्चा एक छत से दूसरे छत पर छलांग लगाने लगा। इसी बीच बच्चा नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जब स्थानीय लोगों द्वारा बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान 10 वर्षीय गुन्नू के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस को जैसे ही हादसे की सूचना मिली उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर उसके साथ खेल रहे बच्चों के बयान दर्ज किये और आगामी जांच शुरू कर दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]